Those Who Try
Those who try
A boat does not cross the ocean by being afraid of the waves; those who try never lose.
When the little ant walks with a grain, climbing the walls, it slips again and again. The faith of the mind fills the veins with courage, climbing and falling, falling and climbing does not bother it. After all, its hard work is not in vain, those who try never lose.
The diver dives into the ocean, goes again and again and comes back empty handed. Pearls are not easily found in deep waters, this surprise doubles the enthusiasm.
His fist is not empty every time, those who try never lose.
Failure is a challenge, accept it, see what was lacking and improve it. Until you succeed, give up sleep and comfort, do not run away from the battlefield of struggle. There is no applause without doing anything, those who try never lose.
कोशिश करने वालों की
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर, बार बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है। मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में, बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर एक बार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
Comments
Post a Comment